सहस्रधारा रोड पर पेड़ बचाने की अपील

देहरादून

सहस्त्रधारा रोड के चौड़ीकरण के चलते करीब 22 सौ पेड़ काटे जाने का दून की की संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध किया है। पेड़ काटने का विरोध करने वाले लोगों ने मंगलवार को प्रेस क्लब में कहा कि अब विकास के नाम पर पेड़ नहीं काटे जाने चाहिए।
उन्होनें अपील की कि जितना हो सके राजधानी में अब पेड़ बचाने चाहिए। सिटीजन फार ग्रीन दून के सचिव हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि अब स्मार्ट के साथ ग्रीन दून पर भी फोकस रखना होगा। उन्होनें बताया कि देहरादून में अभी सड़क चौड़ीकरण के लिए सामान्य ही नहीं दुर्लभ पेड़ों को भी काटा गया है, लेकिन यातायात की समस्या जस की तस है बल्कि और विकराल हुई है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण रोकने के लिए भी पेड़ बचाने की जरूरत है। नीलेश राठी ने कहा कि लिए बिजली और दूसरी लाइन को तत्काल भूमिगत कर रोड की एक और लेन प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साथ सड़क को बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक्सीडेंट रहित बनाने के लिए सर्विस रोड बनाने की भी जरूरत है। प्रेस वार्ता में इरा चौहान और कर्नल प्रदीप भाटिया भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *