भाजपा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया
चम्पावत
लोहाघाट के चमदेवल में भाजपा ने ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार उपलब्धियों को बताएं। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। जिससे कि योजना का सबको लाभ पहुंचे। संचालन मंडल महामंत्री खीमराज धौनी और प्रकाश के नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिलामंत्री सचिन जोशी, नर सिंह धौनी, भीम पंत, किशोर रावत, महेंद्र बोहरा, चंद्री चंद, देव सिंह धौनी, श्याम पंत, शंकर पांडेय, मनोज सिंह, प्रेम चंद, कमल सामंत, नर सिंह सामंत, चाहत नाथ आदि रहे।