नूपुर शर्मा पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी भाजपा को शर्म आनी चाहिए : कांग्रेस

नई दिल्ली,

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के मामले में महत्वपूर्ण और दूरगामी टिप्पणियां की है। जयराम रमेश ने कहां की नूपुर शर्मा ने देश भर में भावनाओं को प्रज्वलित करने के लिए अकेले जिम्मेदार होने के लिए बिल्कुल सही कहा और उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर यह कहा कि कोर्ट ने जिसे उदयपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा था उसके लिए उसका गुस्सा जिम्मेदार है। जयराम रमेश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय नूपुर शर्मा को उनके अहंकारी ,आचरण और माफी मांगने के बेतूल के स्वभाव के लिए भी बुलाया। विशेष रूप से सर्वोच्च न्यायालय ने उसके नूपुर शर्मा के वकील से पूछा कि धमकी का सामना करना पड़ रहा है या उसे जो सुरक्षा दी जा रही है क्या वह कम नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जिस तरह से पुलिस अधिकारियों द्वारा भाजपा के पूर्व प्रवक्ता के साथ किए जा रहे सम्मानजनक व्यवहार पर भी प्रकाश डालते हुए पूछा कि क्या उनके लिए रेड कारपेट तैयार किए जा रहा है। जयराम रमेश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा की गई टिप्पणी पर देश में सत्ता दल  पार्टी को शर्म से डूब जाना चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की सरकार को आईना दिखाया है और इसके कार्य की रुकता को आधार बताया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह कोई रहस्य नहीं कि भाजपा सांप्रदायिक भावनाओं को भडक़ा कर लाभ उठाना चाहती है क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट ने हम में से हर एक लोगों में संकल्प को मजबूत किया है जो इन विनाशकारी ,विभाजनकारी और विचारधाराओं से लड़ रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सभी प्रकार की राष्ट्र विरोधी तत्वो के ध्रुवीकरण के खिलाफ अपनी लड़ाई कभी नहीं छोड़ेगी
जो राजनीतिक लाभ के लिए देश अराजकता में डुबो देती है और सभी भारतीय नागरिकों को उनके विकास कार्यों के परिणाम भुगतने देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *