मध्य भारत में ज्यूपिटर हॉस्पिटल का आधुनिक रोबोटिक चिकित्सा सेंटर अब इंदौर में

इंदौर,

विशेष ज्युपिटर हॉस्पिटल ने दिमाग एवं रीढ़ की हड्डी रोग, बेन स्ट्रोक, ट्रॉमा, दिमाग की चोट, सेरेबल पाल्सी, रीढ़ की चोट, पक्रिन्सन्स रोग, प्रोग्रेसिव एवं नॉन-प्रोग्रेसिव न्यूरोलॉजिकल विकारों तथा खेल की चोट के मरीजों के बेहतर व सम्पूर्ण इलाज के लिए अनूठा रोबोटिक न्यूरो-रीहेबिलिटेशन सेंटर लॉन्च किया। यह सेंंटर रोबोटिक एवं कम्प्यूटर समर्थित रीहेबिलिटेशन द्वारा जटिल बीमारियों के इलाज व प्रबंधन में सक्षम होगा। इस आधुनिक रोबोटिक सेंटर का उद्घाटन, सुप्रसिद्ध पीडिएट्रिक, आर्थेपेडिक सर्जन डॉ. ताल नागदा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने उनके साथ हुए एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल कार एक्सीडेंट के दौरान घातक चोट लगने से उनकी दोनों टागों में पैरालाइज हो गया। जिसके बाद वे व्हीलचेयर पर आ गए, आज मैं खुद सेंटर के उद्घाटन के लिए इंदौर आया हूँ, जो मध्य भारत सहित सारे प्रदेश में बहुत से लोगों के लिए वरदान साबित होगा। डॉ. अंकित ठक्कर, सीईओ एवं एक्जाक्टिव डायरेक्टर, ज्युपिटर हॉस्पिटल ने कहा, हमारे सेंटर में एक एक्सक्लुजिव जिम एरिया, कुशल टीम और सर्वश्रेष्ठ उपकरण हैं जो मरीजों को पारम्परिक थेरेपी के साथ-साथ कम्प्यूटर समर्थित एवं रोबोटिक रीहेबिलिटेशन प्रदान करते हैं। इनमें से जर समर्पित एवं रोबोटिक रीहेबिलिटेशन प्रदान करते हैं। इनमें से डिवाइस का चुनाव गहन अध्ययन के बाद किया गया है जो भारतीय गरीबों के लिए फायदेमंद है। यह इंदौर के लिए गर्व का मौका है कि हम यूएसए के आधुनिक शहरों जैसी सर्वश्रेष्ठ तकनीक एवं देखभाल यहां के स्थानीय मरीजों के लिए लेकर आए हैं।
अनिल पुरोहित/अशफाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *