अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने भी किया मतदान

हरिद्वार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने उत्तराखंड के विकास और निर्माण के लिए अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में मतदान किया। अन्य मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील की। मतदान करने के बाद श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समस्त संत महापुरुषों ने उत्तराखंड के विकास और निर्माण के लिए अपने मत का प्रयोग किया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य कार्य जरूरी हैं। वैसे ही मतदान भी जरूरी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को संत समाज ने भी उल्लास के साथ मनाते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि हिजाब के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साफ कर चुके हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। यह बहुत अच्छा है। मैं समझता हूं कि इससे हिजाब को लेकर जो हिन्दू मुस्लिम विवाद चल रहा है वह शांत हो जाएगा। ओवैसी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वोट बैंक का फायदा लेना चाहते है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *