महिलाओं को किया पौधरोपण के लिए प्रेरित
ऋषिकेश
शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर महिलाओं को अपने घरों में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न प्रजाति के पौधे दिए और पौधरोपण की अपील की। रविवार को छिद्दरवाला में भाजपाइयों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरेला और हरियाली किसी भी दिन मनाई जा सकती है। इसके लिए आप एक पौध अवश्य रोपित करें। अक्सर हम सीजन के फल खाते हैं और उसकी गुठली को फेंक देते हैं। ऐसा न करें, उस गुठली को मिट्टी में दबाकर उसे पौधा बनाने के लिए तैयार करें। उन्होंने महिलाओं से मांगलिक कार्यों के दौरान पौधरोपण की परंपरा को शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि दामाद अपने ससुराल में और बिटियां शादी के बाद जब पहली बार ससुराल जाए तो एक पौधा रोपे। अपनों की याद में भी पौधा रोपे। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मौके पर पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र नेगी, प्रधान सोहन सिंह कैंतुरा, विमला नैथानी, अनिता राणा, समा पंवार, आशा व्यास, कोमल देवी, मंगली देवी, संगीता देवी, सुशीला देवी, कमलेश बिष्ट, अंबिका रांगड़, पुष्पा देवी, उमा देवी, दीपा सजवाण, गीता भंडारी, शकुंतला देवी, बसन्ती देवी, मोनिका, मीना देवी सहित आदि उपस्थित रहे।