टैक्सी स्टैड के कार्यों में अनिमियताओं का आरोप लगाया

बागेश्वर

नगर के मालरोड स्थित निर्माणाधीन टैक्सी स्टैड के कार्य में अनिमियताओं के संबंध में भाजपा नगर महामंत्री संजय साह रिक्खू ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने टैक्सी स्टैड के कार्यों में अनिमियताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में जो रोड़ी व रेता इस्तेमाल की जा रही है वह सामग्री पूर्णतः मिट्टी में मिक्स हो रही है। ठेकेदार के मुंशी द्वारा मिट्टी सहित रेता, रोड़ी को मिलाकर उसका पूरा उपयोग किया जा रहा है। टनों के हिसाब से खोदी गयी मिट्टी को भी भरान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि गीली मिट्टी को ट्रकों के माध्यम से अन्यत्र फेकने की व्यवस्था करनी चाहिए। भरान के लिए पत्थर या रोड़ी का उपयोग करना चाहिए, ताकि मजबूती बने रहे और भविष्य में शीलन से भी बचा जा सके। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *