विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में संगठन के मजबूती पर जोर

बस्ती

रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय जिला अस्पताल के निकट स्थित सुलक्ष्मी टावर में सम्पन्न हुई। बैठक में महासंघ की मजबूती, पदाधिकारियों के विस्तार एवं अन्य भावी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तहसील और ब्लाक संयोजकों, अध्यक्षों से कहा कि वे पदाधिकारियों की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दें।
महासंघ के मण्डल प्रभारी सरजू प्रसाद शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में कहा कि महासंघ की मजबूती के लिये ब्लाक इकाईयों को सबल बनाना होगा। बताया कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आगमन पर 13 सितम्बर को उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।
बैठक में पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाकर महासंघ के मजबूती पर जोर दिया। मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला मंत्री विन्दु गोपाल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्र, विजय कुमार शुक्ल, अमरजीत सिंह, अखिलेश पटेल, परशुराम साहनी के साथ ही मुन्ना सिंह, डब्लू सिंह राणा, सुखराम चौरसिया, संत प्रमुख सुन्दरजी महराज, विपिन सिंह, अंकित सिंह, चन्द्रेश पाठक, कृष्णानन्द श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, लालचंद गुप्ता, रणवीर सिंह, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, दिनेश कुमार, घनश्याम तिवारी, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *