समय पर एफआईआर पर कार्रवाई करने में चंबा पुलिस को पहला रैंक

चंबा

एफआईआर और सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करने पर चंबा पुलिस को प्रदेश में नंबर वन रैंक मिला है। गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी ऑनलाइन रैंकिंग होती है। इसमें चंबा पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुए लोगों को समय पर पुलिस सहायता पहुंचाने के साथ ऑनलाइन इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की। इसके परिणाम स्वरूप चंबा पुलिस को पहला रैंक मिल पाया। पिछले साल चंबा पुलिस 13वें नंबर पर थी।  हिमाचल की रैंकिंग में चंबा पुलिस पहले स्थान पर रही है। जबकि शिमला दूसरे, सोलन तीसरे, बद्दी चौथे, हमीरपुर पांचवें, लाहौल-स्पीति छठे, ऊना सातवें, मंडी आठवें, सिरमौर नौवें, बिलासपुर दसवें, किन्नौर 11वें, कुल्लू 12वें और कांगड़ा पुलिस 13वें स्थान पर रही।
पहला स्थान पाने के लिए जिले के थानों, चौकियों सहित अन्य पुलिस इकाइयों ने बेहतर कार्य किया है। रैंकिंग में उच्च स्थान पाने के लिए पुलिस को जिले में होने वाली एफआईआर और दुर्घटनाओं को समय पर कार्रवाई करके इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन डालनी होती है। इसको लेकर सभी थानों में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चंबा पुलिस को गृह मंत्रालय की रैंकिंग में प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *