हाईकोर्ट की लाइव रिकार्डिंग में छेड़छाड़ पर याचिका दायर
इंदौर
हाईकोर्ट की लाइव टेलीकास्ट की रिकॉर्डिंग के बाद सोशल साइट में अपलोड किए जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि रिकार्डिंग में छेड़छाड़ कर सोशल मीउिया में अपलोड किया जाता है। चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को अनावेदक बनाने के निर्देश जारी किए हैं। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर न्यायालयीन कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट को बाद में रिकार्ड करअन्य सोशल मीडिया में टेलीकास्ट किया जा रहा है।
