घर में प्लेन बनाने वाले इंजीनियर इंदौर में छात्रों से मिले

इंदौर,

लंदन में निवासरत केरल के मूल निवासी और इंदौर के दामाद मैकेनिकल इंजीनियर अशोक अलीसेरिल थामारासन द्वारा घर में पलेन बनाए जाने की खबर इन दिनों सुर्खियों में है। अब उन्होंने इंदौर के श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान (एसजीएसआइटीएस) के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति दी है। गत दिवस वे संस्थान में पहुंचे और छात्रों से मिले। उन्होंने संस्थान के साथ कार्य करने में रुचि दिखाई है। अशोक ने संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ इन्क्युबेशन और आइडिया लैब की गतिविधियों को देखा। लंदन में रहने वाले 39 वर्षीय अशोक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने घर में ही एक चार सीटर प्लेन बना दिया। प्लेन 25 लीटर पेट्रोल में 250 किमी तक की यात्रा करने में सक्षम हे। इस कार्य में उन्होंने 18 माह मेहनत की और लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से प्लेन तैयार किया। इसके बाद वे इससे यूरोप भी धूम आए हैं। इन दिनों अशोक परिवार के साथ इंदोर में हैं। इसी दौरान वे प्रदेश के अग्रणी तकनीकी संस्थान एसजीएसआईटीएस में पहुंचे। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात की और शोध कार्यों के बारे में भी जाना। इसके बाद उन्होंने निर्णय िलया कि वे संस्थान के साथ मिलकर कार्य करेंगे और छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। परीक्षा व 45 घंटे की उड़ान के बाद मिला लाइसेंस – अशेाक की शादी इंदौर की अभिलाषा दुबे से हुई है। इन दिनों वे इंदौर आए हुए हैं। इसी दौरान उन्होंन अपने प्लेन बनाने की कहानी बताई। अशोक ने बताया कि 2018 में जन्मदिन पर अभिलाषा ने मुझे एक प्लेन राइड गिफ्ट की थी। इसमें दो घंटे के लिए किसी पायलट के साथ प्लेन उड़ाना था। उस राइड के बाद विचार आया कि क्यों न मैं भी प्लेन उड़ाना सीख लूं। मैंने प्राइवेट पायलट लाइसेंस के लिए अप्लाई किया और एक साल में नौ परीक्षाएं और 45 घंटे की उड़ान के बाद मुझे लाइसेंस मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *