खरगोन में मॉडर्न डेयरी पर की छापामार कार्रवाई
इंदौर
खरगोन जिला प्रशसन ने मिलावट मुक्ति अभियान के तहत जिले के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में दुग्ध उत्पादन से जुड़ी इंडस्ट्रीज पर छापेमार कार्रवाई की है। कार्रवाई में राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति और श्रम विभाग संयुक्त रूप से शािमल रहे। मौके पर मौजूद डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण पांडे ने बताया कि विकास रामबहादुर ठाकुर की मॉडर्न डेयरी से 2100 किलो सल्फरिक एसिड और 1400 किलो नाइट्रिक एसिड भी बरामद हुआ है। पूछने पर लाइसेंस के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही इंडस्ट्री से 650 किलो मिल्क पाउडर जब्त किया गया है। जिसकी कीमत एक लाख 95 हजार रुपएब ताई गई।
