रेलवे स्टेशन से दो किलो सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार
ग्वालियर
जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रेलवे स्टेशन से दो बैग में दो किलो सोने के आभूषणों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए है। पुलिस स्कवॉड ने दोनों युवकों को शताब्दी एक्सप्रेस में चढऩे से पहले ही पकड़ा। फिलहाल दोनों युवक सोने के आभूषणों के बारे में कोई दस्तोवज नहीं दिखा सके हैं। ग्वालियर रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार युवकों में से एक अभिजीत माइती और उसका साथी कर्मचारी बांकेश निवासी दिल्ली करोलबाग हे। युवकों का कहना है कि वह सोने के आभूषण बनाकर उन्हें छोटे शहरों में बेचते हैं। वह एक दिन पहले ही ग्वालियर आए थे और यहां से अपने आभूषण के आर्डर लेकर वापस दिल्ली जा रहे थे।
