प्रथम अंतरराष्ट्रीय ग्वालियर साहित्य उत्सव 27 से
ग्वालियर
उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान नवगठित प्रकल्प उद्भव साहित्यिक मंच के तत्वावधान में सेंट्रल एकेडमी स्कूल एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सहयोग से प्रथम अंतरराष्ट्रीय ग्वालियर साहित्य उत्सव का आयोजन 27 से 30 अगस्त तक भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान परिसर में आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश के प्रख्यात सािहत्यकारों का समागम होगा।
