शहर में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। 111 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक पृथ्वीराज सिंह चौहान, पंकज मैसन, अशोक वर्मा, रविंद्र कटारिया, सीताराम भट्ट, अजय सिंघल, ऋतु मित्रा, सुशील अग्रवाल, कालू भगत, रवि मल्होत्रा, शेखर फुलारा मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता और प्रदेश महामंत्री और डीडी अरोड़ा की अगुवाई में भी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बिंदाल पुल से शुरू हुई। इस मौके पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महानगर महामंत्री नितिन जैन, संगठन महामंत्री राजकुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक, सचिन जैन, प्रदेश मंत्री राहुल चौहान, मीडिय प्रभारी मधु जैन, अमन गुप्ता, सरिता कोहली, सुनील कोहली, रेखा निगम, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *