समाल्टा मंदिर में रात लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहचान पत्र जरूरी

विकासनगर

चालदा महासू मंदिर समाल्टा में रात लगाने वाले श्रद्धालुओं को अब फोटो पहचान पत्र मंदिर समिति के पास जमा करनी होगी, जिससे श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड रखा जा सका। यह निर्णय मंदिर समिति की ओर से बुधवार रात कुछ श्रद्धालुओं द्वारा अभद्र व्यवहार करने के बाद लिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह बताया कि चालदा महासू मंदिर समाल्टा में इन दिनों हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। कई श्रद्धालु मंदिर में रात लगाकर पूजा अर्चना करते हैं। रात लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति की ओर से ही व्यवस्था की जाती है। मंदिर में जौनसार बावर के साथ ही टिहरी, उत्तरकाशी, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में कई बार मंदिर परिसर में अव्यवस्थाएं भी पैदा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को मंदिर आए कुछ श्रद्धालुओं ने अव्यवस्था फैलाने के साथ ही अभद्रता भी की है। लेकिन मंदिर समिति के पास श्रद्धालुओं का कोई रिकॉर्ड नहीं होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। लिहाजा अब मंदिर समिति ने रात लगाने वाले श्रद्धालुओं से पहचान पत्र लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में रात लगाने आने वाले श्रद्धालु अपनी सुविधा के लिए प्रमाणित पहचान पत्र लेकर जरूर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *