रेवड़ी कल्चर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवड़ी कल्चर को लेकर जिस तरह विपक्ष की सरकारों पर हमला बोला था। उस मुद्दे पर लाल किले की प्राचीर से भाषण में प्रधानमंत्री ने इसका कोई जिक्र नहीं किया।इसको लेकर राजनीतिक क्षेत्रों में हैरानी है। परिवार वाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार जैसे पुराने मामलों में प्रधानमंत्री ने भारी प्रहार किया।
रेवड़ी कल्चर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से प्रधानमंत्री और भाजपा को निशाने पर लिया है। उससे सारा मामला उल्टा पड़ गया है। प्रधानमंत्री को अब रेवड़ी कल्चर पर चुप्पी साधना पड़ी है। प्रधानमंत्री जवाब विपक्ष से मागते थे। अब केजरीवाल मोदी से सवाल कर रहे हैं। भाजपा को जवाब देना भी पड़ रहा है।
