कांग्रेस मुख्यालय पर अंबिका सोनी ने फहराया तिरंगा

कांग्रेस मुख्यालय में अंबिका सोनी ने 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण किया। इस झंडारोहण को लेकर दिल्ली में कयास लगाए जा रहे है। भाजपा मान रही है, प्रधानमंत्री ने परिवारवाद के खिलाफ जो लड़ाई छेड़ी है। उससे डरकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी अथवा प्रियंका गांधी ने झंडारोहण नहीं किया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित हैं। जिसके कारण कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कांग्रेस मुख्यालय में अंबिका सोनी से झंडारोहण कराकर महिला सम्मान का ट्रम्प कार्ड भी कांग्रेस ने खेल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *