केजरीवाल- मोदी के समकक्ष

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारे देश को लाल किले की प्राचीर से संबोधित किया। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री की तर्ज पर सारे देश को संबोधित किया। नेशनल मीडिया के कई चौनल केजरीवाल के उद्बोधन को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाते रहे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर जमकर प्रहार किये। विशेष रुप से 5 साल में देश को विकसित करने का वायदा कर 8 साल पूरे करने के बाद भी विकसित नहीं कर पाने पर मोदी जी को निशाने पर लिया। रेवडी संस्कृति पर मोदी जी को जमकर घेरा। मोदी जी जिस सिस्टम की बात कर रहे थे। केजरीवाल ने उसी सिस्टम पर मोदी को घेर लिया। पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल जिस तरह से मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। सरकार और भाजपा को उनकी बातों का जवाब देने सामने आना पड़ रहा है। उससे लगता है केजरीवाल ने मोदी के समकक्ष आने की अपनी हैसियत बना ली है। इसी रणनीति के तहत केजरीवाल ने राष्ट्र के नाम संबोधन देकर सुर्खियां बटोर लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *