दुकानदार पर बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने किय, लाठी डंडों से हमला

लखनऊ

पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 17 में जनरल स्टोर चलाने वाले दुकानदार पर बीती 15 अगस्त को तीन बाइकों से आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने दुकानदार को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और लहूलुहान कर दिया। बचाव में आए उसके सहायक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों की कारगुजारी वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। पीडि़तों का आरोप है कि उपचार कराने के बाद जब तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो वहां से भगा दिया गया। 5दिन बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
संजय कोरी वृंदावन योजना सेक्टर 17 स्थित नीलगिरी आर्पार्टमेन्ट के फ्लैट नंबर 11-जी-4 में अपने गांव के ही राजेन्द्र कुमार के साथ में रहते है। संजय कोरी ने बताया कि वह दोनों नीलगिरी अपार्टमेंट के सामने ही अनन्या जनरल स्टोर के नाम से किराने की दुकान है।जिसे चलाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करते है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को जब देश स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा था,दोपहर बाद लगभग 3.52 मिनट पर अचानक तीन बाइक पर सात से आठ अज्ञात लोग आए और हमला कर दिया। दुकान में रखा समान  उठा ले गये, दुकान में तोडफ़ोड़ की। राजेंद्र कुमार के बीच बचाव करने पर उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया राजेन्द्र कुमार लहुलुहान होकर गिर गया। उसे सिविल अस्पाल ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ। संजय को भी चोटें आई और उसका बायां हाथ टूट गया। दाहिने हाथ और कमर में काफी चोटे आयी है। उपचार निजी अस्पताल चल रहा है। संजय कोरी का आरोप है कि जब 16 अगस्त को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय भगा दियाऔर उसके बाद लगातार न्याय की उम्मीद में कोतवाली आते हैं, सीसीटीवी फुटेज भी साथ लिए घूम रहे हैं जिसमें पूरी घटना कैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *