सरकारी और निजी स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

लखनऊ,

भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग मंत्रालय ने प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉर्लशिप योजना की शुरूआत की है। सार्वजनिक व निजी विद्यालयों के कक्षा 09-10 एवं 11-12 के ओबीसी, ईबीसी एवं अन्य श्रेणी के छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्हे यशस्वी प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। आवेदन करने की वेबसाइट पर किया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2022 निर्धारित की गयी है।
आवेदक ओबीसी, ईबीसी एवं अन्य श्रेणी के होने चाहिए उत्कृष्ट स्कूलों में पढे होने चाहिए। माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। लडक़े एवं लड़कियों की आवश्यक पात्रता एक समान होगी। कक्षा 09-10 के विद्यार्थियों को 75000 एवं 11-12 के विद्यार्थियों हेतु 125000 रूपया अवार्ड के रूप में दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *