कर्नाटक में राहुल गांधी को दीक्षा देने वाले संत के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज

मैसूर 

कर्नाटक के चित्रदुर्ग ज‍िले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के एक प्रमुख लिंगायत संत के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) का मामला दर्ज किया है। मैसूर के एनजीओ ओदानदी ने पीड़ितों के साथ सीडब्ल्यूसी से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुल‍िस ने बताया क‍ि आरोपी लिंगायत संत हाल ही में राहुल गांधी से कर्नाटक दौरे के दौरान मिले थे और स्वामीजी ने उन्हें लिंगा दीक्षा दी थी। स्वामीजी ने मेकेदातु परियोजना को शुरू करने की मांग करते हुए पदयात्रा में भी भाग लिया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला चित्रदुर्ग ट्रांसफर होने की संभावना है।
पुलिस के अनुसार, मठ में हास्‍टल सुविधा में रहने वाली पीड़ित छात्राओं को किसी बहाने साधु के कमरे में भेजा जाता था। वहां लड़कियों को नशीला पदार्थ देकर खाने-पीने की चीजें देकर उनका यौन शोषण किया जाता था। पीड़ितों ने बताया कि मठ में और भी कई लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण होता है। पीड़िता ने सहायता के लिए ओदानदी एनजीओ से संपर्क किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर लिंगायत साधु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में उस महिला वार्डन को भी शामिल किया है, जो कथित तौर पर लड़कियों को भेजा करती थी। इस मामले में लड़कियों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले मठ के एक जूनियर स्वामीजी और दो अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोपी लिंगायत संत हाल ही में राहुल गांधी से कर्नाटक दौरे के दौरान मिले थे और स्वामीजी ने उन्हें लिंगा दीक्षा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *