पंचायत चुनाव में परिवार की तहर मिलकर करें काम: भटट
रुड़की
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह कार्य करना है। चुनाव में सभी सीटें भाजपा के खाते में डालनी हैं। कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। भाजपा ही ऐसा दल है जहां आम कार्यकर्ता उच्च पद तक पहुंच सकता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी तथा अन्य पदाधिकारियों ने दीप जलाकर झबरेड़ा मंडल के सलेमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार आमजन के हित के लिए कार्य कर रही है। विकास केवल भाजपा के ही शासन में दिखता है। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह कार्य करना है। आगामी पंचायत चुनावों में सभी सीटें भाजपा के खाते में डालनी हैं। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र की पांचों जिला पंचायत सीटें जीतकर विधानसभा चुनावों में हार का बदला लेना है।
