चोरी के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया
रुड़की
कस्बे में एक व्यक्ति के यहां हुई चोरी के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार रात कस्बा निवासी यशपाल सैनी के घर की अलमारी में रखे करीब बीस हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति के यहां चोरी की सूचना मिली थी। रात की गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
