न्याय के देवता हैं भगवान शनि देव-महंत कौशलपुरी

हरिद्वार

शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने कनखल स्थित भैरो मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर महंत कौशलपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि न्याय के देवता भगवान शनि की आराधना करने से मनुष्य का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। अमावस्या पर पूर्व विधि विधान से भगवान शनि देव की पूजा अर्चना करने से परविार में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से छुटकारा मिलता है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य को ईश्वर की आराधना करते हुए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सद्मार्ग पर चलने वाले मनुष्य पर भगवान शनिदेव सदैव कृपा करते हैं। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें काला तिल, लोहा, उड़द अर्पित करें। इस अवसर पर स्वामी कृष्ण मुनि, महंत रघुबीरानन्द, हरीश शेरी, अशोक शर्मा, अजय मगन, तोष जैन, अमित वालिया, अतुल शर्मा, अजय कुमार कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तो ंने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *