प्राचार्य को ज्ञापन सौंप छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग उठाई
ऋषिकेश
एनएसयूआई के छात्रों ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग उठाई।
गुरुवार को एनएसयूआई महानगर महासचिव अमन शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं प्राचार्य गुलशन कुमार धींगड़ा से मिले। छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीते दो साल छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए गए हैं। लिहाजा इस बार छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। इसके अलावा छात्रों ने नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने, प्रशासनिक भवन में टीन शेड में पंखे लगाने सहित अन्य प्रमुख मांगें रखी। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु जाटव, विकास केवट, मुकुल सेमवाल, अमन झा, साक्षी रांगड़, दीपिका, कार्तिक, अभिषेक, आशीष, विनायक आदि थे।
