आरएसएस के बंद कार्यालय पर धमके कांग्रेसी, लगाई नौकरी दिलवाने की गुहार

ऋषिकेश

गुरुवार को कांग्रेस के बैनर तले युवा डिग्री लेकर रोजगार मांगने के लिए संघ कार्यालय पहुंचे। बंद कार्यालय के सामने उन्होंने नारेबाजी कर सरकार पर युवा बेरोजगारों का हक मारने का आरोप लगाया। उन्होंने संघ से नौकरी दिलवाने की गुहार लगाई। गुरुवार दोपहर कांग्रेस के बैनर तले युवा बेरोजगार वनखंडी स्थित आरएसएस के कार्यालय पहुंचे। वह संघ के बंद कार्यालय के सामने नौकरी की गुहार लगाने लगे। एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्थानीय बेरोजगार नौकरी के लिये भटक रहा है, जबकि सरकार के मंत्री अपने चहेतों को गलत तरीके से नौकरी दे रहे है। युवा अरविंद कुमार ने कहा कि क्षेत्र के बेरोजगार अपनी पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च कर नौकरी की बाट जोह रहे है, वहीं भर्ती परीक्षा बार-बार रद्द हो रही है। लेकिन सरकार के मंत्री बैकडोर से अपने रिश्तेदारों को नौकरी दिलवा रहे है। पूर्व युकां जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार ने मामले में कार्रवाई न की तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, युकां महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र पाल, अभिनवन मलिक, जगजीत सिंह, गौरव राणा, गौरव कुमार, शिवा सिंह, प्रिंस सक्सेना, अंकित पयाल, राज सिंह, हिमांशु जाटव, अजय दास, संदीप कुमार, आकाश कुमार, अजय दास, आशुतोष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *