संकटग्रस्त अफगानिस्तान की मिशन प्रमुख होंगी किर्गिस्तान की पूर्व राष्ट्रपति रू यूएन महासचिव

जिनेवा

वैश्विक निगरानी संस्था संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने किर्गिस्तान की पूर्व राष्ट्रपति रोजा ओटुनबायेवा को संकटग्रस्त अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र का नया विशेष दूत नियुक्त किया गया है। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यह घोषणा की है। ओटुनबायेवा, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक मिशन की प्रमुख के रूप में कनाडा की डेबोरा लियोन की जगह लेंगी, जिसे यूएनएएमए के नाम से जाना जाता है। वह संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यों और देश के तालिबान शासकों के साथ व्यवहार की प्रभारी होंगी। गुतारेस ने कहा कि ओटुनबायेवा को नेतृत्व, कूटनीति, नागरिक जुड़ाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में 35 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव है। उन्होंने 2010-2011 में राष्ट्रपति के रूप में, तीन मौकों पर विदेश मंत्री के रूप में, संसद में और उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह अमेरिका और ब्रिटेन में किर्गिस्तान की राजदूत भी थीं।
वर्तमान में, ओटुनबायेवा मध्यस्थता पर गुतारेस के उच्च-स्तरीय सलाहकार बोर्ड की सदस्य हैं और किर्गिस्तान में रोजा ओटुनबायेवा इनिशिएटिव फाउंडेशन की प्रमुख हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सोमवार को सुरक्षा परिषद को चेतावनी दी कि अफगानिस्तान भीषण गरीबी से जूझ रहा है, जिसमें 60 लाख लोग मानवीय, आर्थिक, जलवायु और वित्तीय संकटों के कारण भोजन की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें आशंका है कि ये आंकड़े जल्द और बिगड़ जाएंगे क्योंकि सर्दियों के मौसम में पहले से ही ईंधन और खाद्य कीमतें आसमान छू रही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *