लेवाना होटल के पिछले हिस्से को तोड़ने पहुंचा बुलडोजर, योगी ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 7 लोगों के झुलसने की खबर आ रही है। इसी बीच होटल के पिछले हिस्से को तोड़ने के लिए दो बुलडोजर मौके पर पहुंचे है। वहीं होटल में फंसे हुए लोगों को खिड़कियों को तोड़कर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे में घायल लोगों से मिलने सिविल हॉस्पिटल पहुंचे है। मुख्यमंत्री हादसे की पूरी वजह और आग लगने के कारणों का जायजा ले रहे हैं।
लेवाना होटल लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित है। ये लखनऊ रेलवे स्टेशन से मात्र 10 मिनट की दूरी पर है। होटल के पास में ही हजरतगंज मेट्रो स्टेशन भी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तब होटल में लगी आग काफी भीषण है। लोगों को इमरजेंसी एग्जिट तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है।
वहीं लखनऊ के डीएम ने कहा कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है, जांच के बाद ही कारणों का पता चलेगा। लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेवाना होटल में लगी भीषण आग पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।
आशीष दुबे ध् 05 सिंतबर 2022

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *