जगदीश के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग
अल्मोड़ा
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने ईमेल के माध्यम से सीएम और डीएम को ज्ञापन भेज जगदीश हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। कहा कि इस हत्याकांड से मृतक के परिजन सदमे में हैं। समिति ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, मृतक की पत्नी को उचित मुआवजा देने और उसे सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई है। साथ ही इज्जत के नाम पर हत्या जैसे जघन्य अपराध रोकने के लिए कानून बनाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन भेजने वालों में समिति की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिलाध्यक्ष चंदा राणा, जिला सचिव पूनम तिवारी, कोषाध्यक्ष राधा नेगी, रजनी पंत आदि शामिल रहीं।
