दलित वर्ग व पीड़ित परिवार से माफी मांगें सीएम : प्रदीप टम्टा

अल्मोड़ा

भिकियासैंण ब्लॉक में दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या के मामले को पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार से फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग की। उन्होंने सरकार पर पीड़ित परिवार को अब तक मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया। बुधवार को अल्मोड़ा मालरोड स्थित एक होटल सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कहा कि भिकियासैंण की घटना से सभी को झंकझोर कर रख दिया। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अपने कुमाऊं दौरे में दलित की निर्मम हत्या मामले में एक शब्द भी नहीं बोले, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री को दलित वर्ग व पीड़ित परिवार से माफी मांगनी चाहिए। प्रेसवार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *