प्रबंधन समिति अध्यक्ष कर्नल कटारिया ने प्राचार्य जोशी की थपथपाई पीठ
अल्मोड़ा
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय की प्रगति और संचालित गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल सुनील कटारिया की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत करते हुए प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने विद्यालय की प्रगति के बारे में विस्तार में जानकारी दी। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विपिन शाह, एपीएस के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डीएस रावत, कैंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित आर्या, सहित गजेंद्र रावत, नीरज शाह, शिक्षक मनोज भूषण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
