ट्रचिंग ग्राउंड की दुर्गंध व प्रदूषण से मिली मुक्ति

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर में कई वर्षों से तिवाड़ी मोहल्ले के समीप अलकनंदा नदी किनारे बने ट्रचिंग ग्राउंड की दुर्गंध व प्रदूषण से तिवाड़ी, मोहल्ला, नर्सरी रोड, अलकनंदा विहार व प्रगति विहार सहित आस-पास के लोगों को मुक्ति मिल गई है। नगर निगम ने यहां बने ट्रचिंग ग्राउंड के कूड़े को अब पूरी तरह विलकेदार गदेरे के समीप बनाए गए ट्रंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया है। यहां से करीब 20 हजार बड़े ट्रकों में इस कूड़े को निपटान किया गया। जिसकी मात्रा करीब 18070 टन थी। तिवाड़ी मोहल्ले में नए बस अड्डे के समीप वर्षों से बना ट्रचिंग ग्राउंड लोगों के लिए समस्या का कारण बना हुआ था। इसकी दुर्गंध और प्रदूषण से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार कूड़े में आग लगने से यहां धुएं के कारण लोगों का दम भी घुटने लगता था। इस समस्या के समाधान के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। कई बार तिवाड़ी मोहल्ला के लोगों ने इसको लेकर आंदोलन भी किया। करीब तीन माह पहले से नगर निगम श्रीनगर की ओर से बिलकेदार गदेरे के समीप बने ट्रचिंग ग्राउंड में इसे कूड़े को शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया। जिसमें अब नगर निगम ने सफलता हासिल कर दी है। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार का कहना है कि ट्रचिंग ग्राउंड से कूड़े का निपटान कर दिया गया है। यहां पूरी तरह से सफाई व चूने का छिड़काव कर दिया गया है। अब यहां पर मिट्टी का भरना किया जाना है। कहा वर्षों से चली आ रही दुर्गंध व प्रदूषण की समस्या का समाधान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *