अंडरपास के नीचे जलभराव को लेकर प्रदर्शन

रुड़की

रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव होने पर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जलभराव की समस्या दूर करने की मांग उठाई। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन का 2018 से निर्माण चल रहा है। रेलवे लाइन के बीच में आने वाली सड़क मार्ग पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाए गए हैं। रेलवे द्वारा अंडरपास इस प्रकार से बनाए गए हैं कि उनमें बरसात के मौसम में गहराई तक पानी भर जाता है। इससे आने जाने वाले राहगीरों और किसानों को अपने खेतों तक जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों ने रेलवे अंडरपास पर रेलवे के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अंडरपास में जिस तरह बरसात का पानी रुक जाता है, उससे कई लोग रोजाना चोटिल होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे आम जनता के साथ बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *