विधायक ने मुनार-सूपी मार्ग का निरीक्षण किया
बागेश्वर
गुरुवार को कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने मुनार-सूपी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को गुणवत्ता का पालन करने और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर बलबीर टाकुली, लाल सिंह टाकुली, तारा सिंह, हर सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
