टीबी मरीजों को बांटे हाइजिन किट
बागेश्वर। टीबी रोग उन्मूलन के तहत शुक्रवार को जिला क्षय रोग केंद्र में टीबी मरीजों को हाइजिन वितरित किए गए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने किट में रखी गई सामग्री के उपयोग करने तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर शिवांगी वैश्य, अमित तिवारी, मनेाज पाठक, महिपाल सिंह, शेखर पांडेय, विनोद कुमार, सतीश कांडापाल तथा देवेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
