नदी में नहाने वाले आज भी हादसों से बेखौफ
बागेश्वर। जिले में जून के महीने में ही नदी में नहाते समय सात किशारों की डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद भी लोग बेखौफ हैं। शुक्रवार को जैसे ही गर्मी बढ़ने लगी लोगों एक बार फिर सरयू नदी में गोते लगाने शुरू कर दिए। इन किशोरों का किसी तरह का खौफ नहीं है। अभिभावक भी बच्चों की दिनचर्या पर नजर नहीं रख रहे हैं। जल पुलिस भी ऐसे युवकों पर नजर नहीं रखती है। हादसा होने का सभी इंतजार करते हैं।
