टपकेश्वर महादेव में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन
देहरादून
माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में विशेष शारदीय पूजा अनुष्ठान में आज तृतीय दिवस विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री दुर्गा सप्तशती पाठ हरिद्वार से पधारे आचार्य भरत लेखक द्वारा किया गया। भजन मंडलियों ने मैया तेरे चरणों की जो धूल मिल जाए। इस अवसर पर उन्होंने लाल लाल चुनरी सितारों वाली भक्तों को दर्शन दे गई, एक छोटी सी कन्या जैसे सुमधुर भजनों से वातावरण और भक्तिमय व शक्तिमय हो गया। शाम को विशेष श्रृंगार के साथ आरती की गई। इस अवसर पर मन्दिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने नारी शक्ति के सम्मान का आह्नान करते हुए, लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए समाज से अपील की।
