शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
देहरादून
नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड में आज शहीदे आजम शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि आज हमे प्रण लेना चाहिए कि हम अन्याय सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की तरह देशप्रेम रखते हुए देश मे हो रहे अन्याय चांहे वह किसी के द्वारा हो रहा हो उसका विरोध कर उसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगंे। उन्होंने कहा कि देश के अमर शहीदों के पदचिह्नों पर चलते हुए देश की रक्षा करेंगे यही भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
