बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने शुरू की दशहरा महोत्सव की तैयारियां
देहरादून
राजधानी में आगामी पांच अक्टूबर को बन्नू बिरादरी दशहराा कमेटी के तत्वावधान में विशाल दशहरा महोत्सव की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। यहां सुभाष रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दशहरा कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद संतोष नागपाल ने कहा कि इस बार मेघनाथ का पुतला 55 फीट, कुंभकरण का पुतला 60 फीट एवं रावण के पुतले को 65 फीट का बनाया गया है। इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र है कि कागज के स्थान पर शनील के कपडों से सभी पुतलों को सजाया गया है जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा, जिसकी अलग ही चमक होगी। उन्होंने कहा कि यह चमक पुतलों को आकर्षित करेगी और इसी प्रकार से लंका को भी कागज के स्थान पर शनील का उपयोग किया गया है और छह अक्टूबर को भरत मिलाप के लिए निकलने वाली शोभायात्रा में थोडा परिवर्तन किया गया है जिसमें सात ट्रालियां और चार रथ को इस बार सम्मिलित किया गया है। वहीं पंजाब का पाईप बैड के साथ ही लोकल बैंड भी शामिल किये गये हैं। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगें और कैंट विधायक सविता कपूर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी और इसके अलावा मंत्रीमंडल के सदस्य व विधायक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कमेटी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
