एनसीसी कैडेटेस ने किया संपर्क मार्गों का सुधारीकरण

विकासनगर

राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला के एनसीसी कैडेट ने सोमवार को संपर्क मार्गों का सुधारीकरण किया। कैडेट ने विद्यालय के पास से गुजर रही सड़क के तीन सौ मीटर हिस्से पर पड़े छत्तीस से अधिक गड्ढों को भरा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर और सड़क के दोनों किनारों पर सौंदर्यीकरण किया गया। एनसीसी अधिकारी ले. रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सप्ताह में दो दिन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में प्रधानाचार्य कै. जसपाल नेगी, तृतीय ऑफीसर मनोज पोखरियाल, कैडेट सानिया, वंशिका, मनीषा, तन्नू, अदिति, दिव्यांशी, फलक, सचिन, आदित्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *