सुखरौ पुल के मरमत्तरीकरण कार्य का विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून

उत्तराख्ण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार के अंतर्गत सितंबर माह में भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए सुखरौ पुल के मरमत्तरीकरणा कार्य का विभागीय अधिकारियों के संग मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर ज्ञात है की भारी बारिश के चलते बीते एक सितंबर को कोटद्वार-भाबर को जोड़ने वाले सुखरौ पुल का पांच नंबर पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के जवाब के मुताबिक सितंबर से लेकर अभी तक लगातर बारिश के कारण पुल की मरम्मत में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब पुल की मरम्मत के लिए लगातार कार्य चल रहा है, ऐसे में जल्द ही पुल की मरम्मत कर 22 अक्टूबर तक पुल को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने उप जिलाधकारी, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के संग पुल के मरमत्तरीकरण कार्य का जायजा लिया और इंजीनियरों के द्वारा पुल को लिÂिटंग करने का कार्य गतिमान है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को गुणव┘ाा पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए जिससे भविष्य में किसी भी šकार समस्या उत्पन्न ना हो। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों को पुल के नजदीक किसी भी šकार के खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए कहा गया है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी šमोद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *