गोवर्धन पूजा पर राज्यपाल ने की गौमाता की पूजा
देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजभवन में गौमाता की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय का एक श्रेष्ठ स्थान है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा की भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली माना गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ माता धन, धान्य एवं समृद्धि की संवाहक हैं। उन्होंने कहा की आज प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का भी दिन है। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।
