धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त महोत्सव
देहरादून
कलम दवात पूजा के अवसर पर धूमधाम से चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि जाति धर्म से ≈पर उठ कर समाज के लिए कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने याद दिलाया की कोरोना संÿमण काल के दौरान सामाजिक संगठनों ने जिस तन्मयता से सहयोग किया वह केवल हिन्दुस्तान में ही दिखता है। उन्होंने इस पावन पर्व पर एक साथ भगवान चित्रगुप्त के जन्मोत्सव को मानने पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी प्रखर मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त के विषय में सभी लोगों को विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा देहरादून स्थित राम मंदिर में कलम दवात पूजा के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यÿम में सभी समाज के लोगों ने शिरकत किया। इस अवसर पर कार्यÿम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया की यमदेव के मुख्य सहायक भगवान चित्रगुप्त के वंशज कायस्थ समाज में कलम दवात का आज विशेष पूजन होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त सभी के कर्मो का लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है, यही कारण है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्त के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त का पूजन करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर कार्यÿम की शुरुआत स्थानीय पार्षद संगीता गुप्ता और एबीकेएम के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यÿम में मशहूर भजन गायिका रेखा शर्मा और पीयूष निगम के द्वारा भगवान चित्रगुप्त के भजनों ने समां बांधा। इस अवसर पर कार्यÿम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सर्वेश माथुर,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि सरन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष हिर्तेंी सक्सेना, युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, प्रदेश सह संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, देहरादून के अध्यक्ष जिर्तेंी श्रीवास्तव, जिला महासचिव अभय श्रीवास्तव, डीके निगम, डा. ज्योति श्रीवास्तव, एएस वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा, निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चौतन्य यादव, समाजसेवी विशाल वर्मा के साथ मातृश७ि शालिनी सक्सेना, सोनी सक्सेना, कीर्ति निगम, रीता श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव ,सीमा माथुर,दिव्या सक्सेना, श्रीराम अवतार , हिमांशु सक्सेना, ब्रिजेश शुक्ला , दिनेश शर्मा, अंजू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया। इस अवसर पर कार्यÿम में भजन गायन के उपरांत विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न हुआ, जिसमें हवन में उपस्थित लोगों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
