नहाय खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
देहरादून
बिहारी महासभा एवं अन्य संस्थाओं के तत्वावधान में राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में नहाय खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया है। इस अवसर पर बताया गया कि 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को खरना होगा। उन्होंने बताया कि खरना में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। इस अवसर पर बताया गया कि खीर को प्रसाद के रूप में बांटा भी जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ पूजा संपन्न होगी। इस अवसर पर बिहारी महासभा के सचिव चंदन झा ने बताया कि नहाय खाय के दिन व्रती कद्दू, लौकी और मूंग चना का दाल बनाती है जिसे सबसे पहले व्रती खाती हैं। और फिर घर के सदस्यों को अन्य लोगों के बीच प्रसाद के रूप में इसे बांटा जाता है। इस दिन भक्त घर और आसपास के परिसर की सफाई करते हैं। इस दिन व्रती केवल एक बार भोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि मान्यताओं के अनुसार छठी मैया को सूर्य देव की बहन माना जाता है।
