पुत्र प्राप्ति के लिए लोग करते हैं खरना का व्रतः चंदन झा

देहरादून

बिहारी महासभा की ओर से सहस्त्रधारा रोड पर खरना प्रसाद की व्यवस्था की गई है। सभा के सभी सदस्यों ने खरना प्रसाद वहीं पर ग्रहण किया। छठ पूजा का आज दूसरा महत्वपूर्ण दिन है। इस अवसर पर महासभा के सचिव चंदन झा ने बताया कि पहले दिन नहाय खाए के साथ व्रत की शुरुआत हो गई। अब आज खरना महाप्रसाद का दिन है। कहा जाता है कि पुत्र प्राप्ति के लिए लोग खरना का व्रत करते हैं और इसके प्रसाद को बहुत आस्था के साथ ग्रहण करते हैं। बिहारी महासभा के छठ पूजा कार्यक्रम का यह दूसरा दिन है। आज बिहारी महासभा के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने जिलाधिकारी देहरादून को एक पत्र सौंपकर टपकेश्वर महादेव मंदिर चंद्रमणि मंदिर और विशेष रूप से प्रेम नगर पुल के नीचे छठ के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एंबुलेंस की व्यवस्था डॉक्टरों की व्यवस्था की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने एसएसपी देहरादून से भी मुलाकात कर प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की है अधिकारियों से मुलाकात के बाद बिहारी महासभा के पदाधिकारियों ने पत्र के माध्यम से छठ घाट पर व्रतियों के सुविधा हेतु एवं गाड़ी के आवागमन हेतु सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी दोनों से अनुरोध किया है। बिहारी महासभा द्वारा आयोजित छठ महोत्सव में मुख्य रूप से चंद्रमणि/टपकेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्मपुरी खाला, प्रेम नगर और सहस्त्रधारा में मनाया जा रहा है इसके सभी घाटों में लाइट की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। तरह-तरह के लाइटों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा रहा है लाइटिंग की व्यवस्था और वहां पर चल रहे कार्यक्रम की तैयारी को देखने के लिए उत्तराखंड के स्थानीय लोग भी आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *