स्वर्ण कौर मैमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून
अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में स्वर्गीय स्वर्ण कौर ढिल्लन की दूसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में स्वर्ण कौर मैमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और पक्ष व विपक्ष में तर्क दिये। इस अवसर पर प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पक्ष और विपक्ष में तर्क दिए। छात्रों ने सोशल मीडिया हमारी सामाजिकता को कम कर रही है तथा तकनीकी ज्ञान हमारा रक्षक है या भक्षक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लन द्वारा प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए।
