अ. गढ़ सभा के तत्वावधान में कौथिग-2022 (उत्तराखंड महोत्सव) का आयोजन आज से

देहरादून

अखिल गढ़वाल सभा के तत्वावधान में कौथिग-2022 (उत्तराखंड महोत्सव) शुक्रवार से 20 नवंबर तक गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रेसकोर्स में आयोजित किया जाएगा। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने बताया कि कौथिग शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से विराट सांस्कृतिक सदभावना रैली का आयोजन गांधी पार्क से किया जायेगा, जिसका समापन आयोजन स्थल पर होगा। उन्होंने कहा कि इसमें सभी कलाकार व लोग पारम्परिक वेशभूषा में शमिल होेंगे। उन्होंने केहा कि शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को सांय साढे़ पांच बजे करेंगे। उन्होंने कहा कि कौथिग में लोकगीत, लोकनृत्य और पहाड़ की संस्कृति के देखने को मिलेंगे। इस दौरान उत्तराखंडी वेशभूषा प्रतियोगिता, लोकनृत्य, खेलकूद, लोक गायकों की गीत संध्या, स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, गढ़वाली कवि सम्मेलन, लोक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन भी होगा। इसके साथ ही महिला समूह की थडया, चौफला नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सामूहिक लोक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं की उत्तराखंडी लोकनृत्य प्रतियोगिता, कौथिग में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गीत प्रस्तुति के साथ ही चक्रव्यूह पौराणिक नाटक का प्रदर्शन, लोक नाट्य मंचन मुख जात्रा एवं नंदा की कथा का मंचन सहित आदि प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सभा के अनेकों पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *