अंशकालिक मजदूरों ने किया प्रदर्शन 

बागेश्वर। जल संस्थान अंशकालिक मजदूर संघ की यहां आयोजित बैठक में संगठन के नवीनीकरण को लेकर मंथन हुआ। साथ ही लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि जल्द नवीनीकरण एक शिष्ट मंडल हल्द्वानी जाएगा और कार्यक्रम चलेगा। संगठन से जुड़े लोग मंगलवार को नुमाईशखेत में एकत्रित हुए। यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओें ने कहा कि विभाग व सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। संगठन की मजबूत कर अपनी मांगों को मनवाया जाएगा। संघ के नवीनीकरण के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। सभी से संगठन की मजबूती को आगे आने की अपील की गई। अध्यक्षता सुरेश चंद्र लोबियाल ने की। इस मौके पर ध्यान सिंह, दुर्गा सिंह, मंगल सिंह, नरैलीण देवी, ललित नेगी, ओमप्रकाश, नंदन प्रसाद, तारा सिंह, बलवंत सिंह आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *