निशुल्क दवा और चश्मे वितरित किये

नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के ग्यारह गांव पट्टी के गोदाधार में हंस फाउंडेशन के सौजन्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फाउंडेशन की ओर से आये चिकित्सकों ने करीब दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा और चश्मे वितरित किये।  शिविर में 145 मरीजों की आंखों की जांच की गई, तथा 50 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया, जिनका 24 तथा 28 नवंबर को पौड़ी स्थित सतपुली अस्पताल में ऑपरेशन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *